भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अयि सघन वन कुन्तले / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=हम तो गाकर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
 
किससे मिलने यूँ सजधज कर उतरी व्योम तले?
 
किससे मिलने यूँ सजधज कर उतरी व्योम तले?
  
धूप छाँह की सारी पहने
+
धूप छाँह की साड़ी पहने
 
कानों में हीरे के गहने
 
कानों में हीरे के गहने
 
किसके साथ रात भर रहने  
 
किसके साथ रात भर रहने  

20:30, 30 अगस्त 2012 के समय का अवतरण


अयि सघन वन कुन्तले
किससे मिलने यूँ सजधज कर उतरी व्योम तले?

धूप छाँह की साड़ी पहने
कानों में हीरे के गहने
किसके साथ रात भर रहने
आई सांझ ढले?

रिमझिम रिमझिम बजते नुपुर
लिपट रहे कम्पित उर से उर
रोम-रोम से रस के आतुर
निर्झर फूट चले

अयि सघन वन कुन्तले
किससे मिलने यूँ सजधज कर उतरी व्योम तले?