भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"और कुछ तेज़ चलीं अब के हवाएँ शायद / रईस सिद्दीक़ी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रईस सिद्दीक़ी |संग्रह= }} <poem> और कुछ ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
और कुछ तेज़ चलीं अब के हवाएँ शायद | और कुछ तेज़ चलीं अब के हवाएँ शायद |
08:26, 29 मार्च 2014 के समय का अवतरण
और कुछ तेज़ चलीं अब के हवाएँ शायद
घर बनाने की मिलीं हम को सज़ाएँ शायद
भर गए ज़ख़्म मसीहाई के मरहम के बग़ैर
माँ ने की हैं मिरे जीने की दुआएँ शायद
मैं ने कल ख़्वाब में ख़ुद अपना लहू देखा है
टल गईं सर से मिरे सारी बलाएँ शायद
मैं ने कल जिन को अंधेरों से दिलाई थी नजात
अब वह लोग मिरे दिल को जलाएँ शायद
फिर वही सर है वहीं संग-ए-मलामत उस का
दर-गुज़र कर दीं मिरी उस ने ख़ताएँ शायद
अब वो कहता नहीं मुझे से कि बरहना तू है
छिन गईं उस के बदन की भी क़बाएँ शायद
इस भरोसे पे खिला है मिरा दरवाज़ा ‘रईस’
रूठने वाले कभी लौट के आएँ शायद