"दूध गरम / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Mani Gupta  (चर्चा | योगदान)  ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)  | 
				Mani Gupta  (चर्चा | योगदान)   | 
				||
| पंक्ति 39: | पंक्ति 39: | ||
पीने वालों को समझाते|  | पीने वालों को समझाते|  | ||
जो भी इस रस्ते से निकला,  | जो भी इस रस्ते से निकला,  | ||
| − | पग उसके जाते हैं थम,थम|  | + | पग उसके जाते हैं थम, थम|  | 
चिल्लाता पीलो दूध गरम|  | चिल्लाता पीलो दूध गरम|  | ||
</poem>  | </poem>  | ||
10:38, 30 जून 2014 के समय का अवतरण
बैठा लाला भारी भरकम,
चिल्लाता पीलो दूध गरम|
एक सड़क किनारे पट्टी में,
है रखा कड़ाहा भट्टी में|
भर भर गिलास पिलवाता है,
वह केवल पाँच रुपट्टी में|
देता समान आदर सबको,
थोड़ा ज्यादा ना थोड़ा कम|
चिल्लाता पीलो दूध गरम|
कई युवक युवतियाँ आते हैं,
वे लंबी लाइन लगाते हैं|
दादा दादी नाना नानी,
नाती पोतों को लाते हैं|
सब सुड़ सुड़ दूध सुड़कते हैं,
क्यों करें यहां पर लाज शरम|
चिल्लाता पीलो दूध गरम|
यह दूध बड़ा खुशबू वाला,
मीठा मीठा, केसर डाला|
मन जिसका ललचा जाता है,
पीने को होता मतवाला|
फहराता उसके चेहरे पर,
पल भर को खुशियों का परचम|
चिल्लाता पीलो दूध गरम|
नेता अफसर भी आ जाते,
पीकर यह दूध अघा जाते|
यह दूध बहुत है गुणकारी,
पीने वालों को समझाते|
जो भी इस रस्ते से निकला,
पग उसके जाते हैं थम, थम|
चिल्लाता पीलो दूध गरम|
	
	