भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"राष्ट्र देवता / सोम ठाकुर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से

| Pratishtha  (चर्चा | योगदान)  (New page: तुझ पर निछावर फूल केसरिया शीश फूल ओ देवता! देश के देवता!!  {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाका...) | Pratishtha  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||

| {{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
| {{KKRachna | {{KKRachna | ||
| पंक्ति 8: | पंक्ति 4: | ||
| |संग्रह= | |संग्रह= | ||

| + | तुझ पर निछावर फूल

| + | केसरिया शीश फूल

| + | ओ देवता! देश के देवता!!

| तेरी हथेली उठी,
| तेरी हथेली उठी,

00:13, 29 दिसम्बर 2007 का अवतरण
तुझ पर निछावर फूल
केसरिया शीश फूल
ओ देवता! देश के देवता!!
तेरी हथेली उठी,
किरणें उगने लगीं,
ऋतु हो गई चंपई
दिन की साँसें जगीं,
तू ने दिया रात को
गुलाबी सुबह का पता।
ओ देवता! देश के देवता!!
फलने लगा फौलाद
मेहनत की बाँह में,
उठते हुए तूफ़ान
तेरे द्वारे थमें,
संघर्ष की गोद में
सदा से सृजन खेलता।
ओ देवता! देश के देवता!!
काल का वसंती मंत्र
पढ़ती हैं पीढ़ियाँ,
सपने सयाने हुए,
चढ़ते हैं सीढ़ियाँ
संसार बढ़ते हुए
तेरे चरण देखता।