भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिल्ली की तस्वीर / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=किरण क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
अन्धा है जागरण यहाँ का
 
अन्धा है जागरण यहाँ का
 
घने धुँधलके में डूबी हैं सीमाएँ परिवेश की
 
घने धुँधलके में डूबी हैं सीमाएँ परिवेश की
                  यह महान नगरी है मेरे देश की
+
                यह महान नगरी है मेरे देश की
  
 
है तो राजनीति की पुस्तक
 
है तो राजनीति की पुस्तक
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
         उल्टा है व्याकरण यहाँ का
 
         उल्टा है व्याकरण यहाँ का
 
         शब्द-शब्द से फूट रही है गन्ध विषैले द्वेष की
 
         शब्द-शब्द से फूट रही है गन्ध विषैले द्वेष की
                            यह महान नगरी है मेरे देश की
+
                          यह महान नगरी है मेरे देश की
  
 
धूप बड़ी बेशरम यहाँ की
 
धूप बड़ी बेशरम यहाँ की

10:30, 11 अगस्त 2014 के समय का अवतरण

मुँह देखा आचरण यहाँ का
बोझिल वातावरण यहाँ का
झूठे हैं अख़बार यहाँ के
अन्धा है जागरण यहाँ का
घने धुँधलके में डूबी हैं सीमाएँ परिवेश की
                यह महान नगरी है मेरे देश की

है तो राजनीति की पुस्तक
लेकिन कूटनीति में जड़ है
हर अध्याय लिखा है आधा
आधे में आधी गड़बड़ है
        चमकीला आवरण यहाँ का
        उल्टा है व्याकरण यहाँ का
        शब्द-शब्द से फूट रही है गन्ध विषैले द्वेष की
                          यह महान नगरी है मेरे देश की

धूप बड़ी बेशरम यहाँ की
चाँदी की प्यासी हैं रातें
जीती है अधमरी रोशनी
सुन-सुन कर अधनंगी बातें
        सुबहें हैं चालाक यहाँ की
        शामें हैं नापाक यहाँ की
        दोपहरी मेज़ों पर फैलाती बातें उपदेश की
                    यह महान नगरी है मेरे देश की

उजली है पोशाक बदन पर
रोज़ी है साँवली यहाँ की
सत्य अहिंसा के पँखों पर
उड़ती है धाँधली यहाँ की
        नागिन-सी चलती ख़ुदगर्ज़ी
        चादर एक सैकड़ों दर्ज़ी
        बिकती है टोपियाँ हज़ारों अवसरवादी वेश की
                        यह महान नगरी है मेरे देश की

छू कर चरण भाग्य बनते हैं
प्रतिभा लँगड़ा कर चलती है
हमदर्दी कुर्सी के आगे
        मगरमच्छ आँखें मलती है
        आदम, आदमख़ोर यहाँ के
        रखवाले हैं चोर यहाँ के
        जिन्हें सताती है चिन्ता कोठी के श्रीगणेश की
                          यह महान नगरी है मेरे देश की

जिसने आधी उमर काट दी
इधर-उधर कैंचियाँ चलाते
गोल इमारत की धाई छू
उसके पाप, पुण्य हो जाते
        गढ़ते हैं कानून निराले
        ये लम्बे नाख़ूनों वाले
        देसी होठों से करते हैं बातें सदा विदेश की
                       यह महान नगरी है मेरे देश की