भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम / अशोक कुमार शुक्ला" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार शुक्ला |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> क्या मालूम…)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अशोक कुमार शुक्ला
 
|रचनाकार=अशोक कुमार शुक्ला
|संग्रह=
+
|संग्रह=कविता का अनकहा अंश / अशोक कुमार शुक्ला
 
}}  
 
}}  
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

08:10, 19 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

क्या
मालूम है तुम्हें
हवा कहाँ रहती है ?
शायद हर जगह
 
लेकिन दिखती नहीं
बस दस्तक देती है दरवाज़े पर
कभी हौले से
और कभी आँधी बनकर
 
दिखती नहीं
बस उसका अहसास होता है
जैसे अभी छूकर निकल गई हौले से
ख़ुशबूदार झोंके की तरह
या पेड़ की पत्तियों को सरसराकर
कोई इशारा दे गई जैसे
 
ठीक ऐसी ही हो तुम !
दिखती भी नहीं,
और पास से हटती भी नहीं ।