भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कमाल की औरतें २९ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मैं ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|रचनाकार=शैलजा पाठक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी
+
|संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

15:02, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

जब सूखी नदियों का आंचल
भीग जाने को तरसेगा

सूखे कुओं की जीभ चटक जाएगी
प्यास बुझ नहीं पाएगी

गहरी झीलों से खो जायेगा पानी
तेज चीखें हवाओं को बेचैन करेंगी

नींद रात की गोद में जाते ही
हार जायेगी

तकलीफों के शोर से
कुनमुनाते रहेंगे नवजात

मां की लोरियों में एक प्रार्थना तड़प जायेगी

तब...समय बहरा हो जायेगा
जख्म गहरा और गहरा हो जायेगा

बिसूरते पेड़ का आखिरी पत्ता
डगमगा कर टूट जाएगा

तब एक लड़की अंजलि भर जल लेकर
सूरज से आंख मिलाएगी

वो अकेली ख़त्म होती सृष्टि को बचाएगी।