भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं / अख़्तर अंसारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(हिज्जे) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अख़्तर अंसारी | |रचनाकार=अख़्तर अंसारी | ||

− | + | [[Category:ग़ज़ल]] | |
साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं
| साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं

मुँह से कहते हुए ये बात मगर डरते हैं

| मुँह से कहते हुए ये बात मगर डरते हैं

02:05, 3 सितम्बर 2008 का अवतरण
साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं
मुँह से कहते हुए ये बात मगर डरते हैं
एक तस्वीर-ए-मुहब्बत है जवानी गोया
जिस में रंगो की इवज़ ख़ून-ए-जिगर भरते हैं
इशरत-ए-रफ़्ता ने जा कर न किया याद हमें
इशरत-ए-रफ़्ता को हम याद किया करते हैं
आस्माँ से कभी देखी न गई अपनी ख़ुशी
अब ये हालात हैं कि हम हँसते हुए डरते हैं
शेर कहते हो बहुत ख़ूब तुम "अख्तर" लेकिन
अच्छे शायर ये सुना है कि जवाँ मरते हैं