"इतना मत दूर रहो गन्ध कहीं खो जाए / गिरिजाकुमार माथुर" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= गिरिजाकुमार माथुर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 40: | पंक्ति 40: | ||
मन समाधि-सिन्धु हो जाए | मन समाधि-सिन्धु हो जाए | ||
आने दो आँच | आने दो आँच | ||
− | रोशनी न मन्द हो जाए | + | रोशनी न मन्द हो जाए |
इतना मत दूर रहो | इतना मत दूर रहो | ||
गन्ध कहीं खो जाए | गन्ध कहीं खो जाए | ||
</poem> | </poem> |
18:14, 29 अक्टूबर 2018 का अवतरण
इतना मत दूर रहो
गन्ध कहीं खो जाए.
आने दो आँच
रोशनी न मन्द हो जाए
देखा तुमको मैंने कितने जन्मों के बाद
चम्पे की बदली सी धूप-छाँह आसपास
घूम-सी गई दुनिया यह भी न रहा याद
बह गया है वक़्त लिए मेरे सारे पलाश
ले लो ये शब्द
गीत भी कहीं न सो जाए
आने दो आँच
रोशनी न मन्द हो जाए
उत्सव से तन पर सजा ललचाती मेहराबें
खींच लीं मिठास पर क्यों शीशे की दीवारें
टकराकर डूब गईं इच्छाओं की नावें
लौट-लौट आई हैं मेरी सब झनकारें
नेह फूल नाजुक
न खिलना बन्द हो जाए
आने दो आँच
रोशनी न मन्द हो जाए.
क्या कुछ कमी थी मेरे भरपूर दान में
या कुछ तुम्हारी नज़र चूकी पहचान में
या सब कुछ लीला थी तुम्हारे अनुमान में
या मैंने भूल की तुम्हारी मुस्कान में
खोलो देह-बन्ध
मन समाधि-सिन्धु हो जाए
आने दो आँच
रोशनी न मन्द हो जाए
इतना मत दूर रहो
गन्ध कहीं खो जाए