भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"माँ तुमको आज मनाना है / रंजना वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
माँ तुझको आज मनाना है।  
 
माँ तुझको आज मनाना है।  

12:40, 11 मार्च 2019 के समय का अवतरण

माँ तुझको आज मनाना है।
लिखना तो मात्र बहाना है॥

चरणों में बार-बार माता
हमको निज शीश झुकाना है॥

पा कर माँ अनुकम्पा तेरी
कविता कानन महकाना है॥

माँ सरस्वती के चरणों में
भावों के सुमन चढ़ाना है॥

माँ वाणी की पा दया-दृष्टि
यह जीवन सफल बनाना है॥

तू ज्ञान राग रागिनियों का
ममता का मधुर तराना है॥

है हमने भी यह ठान लिया
अनुराग तुम्हारा पाना है॥