भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मन करता है / कीर्ति चौधरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
पंखुरियों-से
 
पंखुरियों-से
  
उन्हें समेटूँ,तुमको दे दूँ
+
उन्हें समेटूँ, तुमको दे दूँ
  
 
मन करता है  
 
मन करता है  
पंक्ति 48: पंक्ति 48:
 
हृदय में पंखुरियों-से
 
हृदय में पंखुरियों-से
  
उन्हें समेटूँ,तुमको देदूँ
+
उन्हें समेटूँ, तुमको देदूँ
  
 
मन करता है।
 
मन करता है।

00:15, 26 अगस्त 2008 के समय का अवतरण

झर जाते हैं शब्द हृदय में

पंखुरियों-से

उन्हें समेटूँ, तुमको दे दूँ

मन करता है


गहरे नीले नर्म गुलाबी

पीले सुर्ख लाल

कितने ही रंग हृदय में

झलक रहे हैं


उन्हें सजाकर तुम्हें दिखाऊँ

मन करता है


खुशबू की लहरें उठती हैं

जल तरंग-सी

बजती है रागिनी हृदय में

उसे सुनूँ मैं साथ तुम्हारे

मन करता है


कितनी बातें

कितनी यादें भाव-भरी

होंठों तक आतीं

झर जाते हैं शब्द

हृदय में पंखुरियों-से

उन्हें समेटूँ, तुमको देदूँ

मन करता है।