भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अलग मुस्कान मुद्राएँ अलग हैं / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem> अलग मुस्कान मुद्राएँ अलग हैं समारोहों की भाषाएँ अलग हैं जो अस...)
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
 
गरीबों की हताशाएँ अलग हैं
 
गरीबों की हताशाएँ अलग हैं
  
जो तरकों कॊ पराजित् कर् रही हैं
+
जो तर्कों कॊ पराजित कर रही हैं
 
निरंकुश मन  की सेनाएँ अलग हैं
 
निरंकुश मन  की सेनाएँ अलग हैं
  
 
जिन्हें मैं लिख न पाया डायरी में
 
जिन्हें मैं लिख न पाया डायरी में
मेरी खामोश कविताएँ अलग् हैं
+
मेरी खामोश कविताएँ अलग हैं
  
 
</Poem>
 
</Poem>

07:27, 20 सितम्बर 2008 का अवतरण

अलग मुस्कान मुद्राएँ अलग हैं
समारोहों की भाषाएँ अलग हैं

जो असफल हैं,अलग है उनकी कुंठा
सफल लोगों की पीड़ाएँ अलग हैं

उन्हें तुम अपनी शैली में न बूझो
मेरे घर की समस्याएँ अलग हैं

जो अस्मत लुटते—लुटते बन गई थीं
वे कुछ ‘साक्षात् दुर्गाएँ’ अलग हैं

अमीरों की निराशा एक पल की
गरीबों की हताशाएँ अलग हैं

जो तर्कों कॊ पराजित कर रही हैं
निरंकुश मन की सेनाएँ अलग हैं

जिन्हें मैं लिख न पाया डायरी में
मेरी खामोश कविताएँ अलग हैं