भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तीर हैं तराने हैं / रामकिशोर दाहिया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> छोरी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
छोरी हैं छोरे हैं | छोरी हैं छोरे हैं | ||
आम के टिकोरे हैं | आम के टिकोरे हैं | ||
− | मारकर | + | मारकर लबेदों से |
चुकनी भर झोरे हैं | चुकनी भर झोरे हैं | ||
छील रहे | छील रहे |
16:01, 19 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण
छोरी हैं छोरे हैं
आम के टिकोरे हैं
मारकर लबेदों से
चुकनी भर झोरे हैं
छील रहे
छिलनी नाखून में
चटकारे लेते
लार भरे नून में।
भाव मिले घोड़े हैं
दौड़ते निगोड़े हैं
इक दूजे लड़ने को
भिड़ने को थोड़े हैं
मिलते हैं
एक घरी जून में
चटकारे लेते
लार भरे नून में।
मस्ती में डूबे हैं
घर से भी ऊबे हैं
जब देखो पढ़ना है
कैसे मनसूबे हैं
बचपना
बीतेगा जुनून में
चटकारे लेते
लार भरे नून में।
तीर हैं तराने हैं
खेल में लुभाने हैं
टेर रही अम्मा के
पास नहीं आने हैं
दौड़ रही
अमराई खून में
चटकारे लेते
लार भरे नून में।
-रामकिशोर दाहिया