भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तलाश / सोना श्री" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
Arti Singh (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
<poem> | <poem> | ||
याद नहीं है | याद नहीं है | ||
− | कब से | + | कब से खिंची |
चली जा रही थी मैं | चली जा रही थी मैं | ||
लहरों की तरह | लहरों की तरह |
19:08, 18 सितम्बर 2021 के समय का अवतरण
याद नहीं है
कब से खिंची
चली जा रही थी मैं
लहरों की तरह
साहिल की ओर
उसकी तलाश में l
मैं कोशिशों में थी
उसे अपने अंदर समाने की
मगर मेरी मौजें
नियंत्रित थी
मर्यादाओं में l
अब अगर मैं
और जोर लगाती
तो वो हिमाकत
कई घर तबाह कर देती
अपने आक्रोश में l
सो मैं रूक गयी
लेकिन आज भी
मेरे अंतर में उठती लहरें
साहिल तक जाती है
उसकी तलाश में l