भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक शहर को छोड़ते हुए-4 / उदय प्रकाश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदयप्रकाश |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हम ए...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=उदयप्रकाश | |रचनाकार=उदयप्रकाश | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=कवि ने कहा / उदय प्रकाश |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
17:34, 10 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
हम एक
टूटे जहाज़ के डेक की तरह हैं
और हमें अपने ऊपर
खेलते बच्चों की ख़ातिर
नहीं डूबना है
हमें लड़ना है समुद्र से और
हवा से और संभावना से ।
जो तमाशे की तरह देख रहे हैं हमारा
जीवन-मरण का खेल
जिनके लिए हम अपने विनाश में भी
नट हैं दो महज़ ।
कठपुतलियाँ हैं हम
हमारी संवेदनाएँ काठ की हैं
प्यार हमारा शीशम का मरा हुआ पेड़ है
जिनके लिए
उन सबकी भविष्यवाणियों के ख़िलाफ़
हमें रहना है..
रहना है, ताप्ती ।
हम उनके बीजगणित के हर हल को
ग़लत करेंगे सिद्ध और
हर बार हम
उगेंगे सतह पर ।
और हमारी छाती पर सबसे सुन्दर और
सबसे आज़ाद बच्चे खेलेंगे ।
डूबेंगे नहीं हम
कभी भी, ताप्ती,
डेक है टूटे जहाज़ का
तो क्या हुआ ?