भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वक़्त मिला है चलो सियें कुछ यादें फटी पुरानी / ओम प्रकाश नदीम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम प्रकाश नदीम |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 27: | पंक्ति 27: | ||
मैं तेरा नदीम हू और नदीम रहूँगा तेरा | मैं तेरा नदीम हू और नदीम रहूँगा तेरा | ||
इश्क़ निभाने में ’नदीम’ का कोई नहीं है सानी | इश्क़ निभाने में ’नदीम’ का कोई नहीं है सानी | ||
+ | |||
+ | ११ मार्च २०२२ | ||
</poem> | </poem> |
16:42, 12 सितम्बर 2023 के समय का अवतरण
वक़्त मिला है चलो सीएँ कुछ यादें फटी पुरानी
जी लें सुब्हे बनारस कुछ पल शामे अवध सुहानी
रोज़ हुॅंकारी भरकर आधी सुनकर सो जाता था
अगले दिन पापा गढ़ लेते थे फिर कोई कहानी
कोल्ड ड्रिंक का भूत मुनाफ़े का प्यासा है इतना
पी न जाए ये चौक की ठण्डाई की साख पुरानी
हमें किताबों से मुहावरे पढ़ने नहीं पड़े थे
अनपढ़ माँ से सुन रक्खे थे हमने सभी ज़बानी
मैं तालाब नहीं हूॅं जो सड़ जाए ठहरे - ठहरे
दरिया - सा ताज़ा रहता है मेरी फ़िक्र का पानी
मैं ही हूँ जिसकी नादानी लगती है चालाकी
मैं ही था जिसकी चालाकी लगती थी नादानी
मैं तेरा नदीम हू और नदीम रहूँगा तेरा
इश्क़ निभाने में ’नदीम’ का कोई नहीं है सानी
११ मार्च २०२२