भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जब बोलो तो / सुरजीत पातर / योजना रावत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरजीत पातर |अनुवादक=योजना रावत |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | [[Category:पंजाबी भाषा]] | ||
<poem> | <poem> | ||
जब बोलो तो | जब बोलो तो | ||
पंक्ति 32: | पंक्ति 33: | ||
कि होंठों से हृदय का रिश्ता टूट गया है, | कि होंठों से हृदय का रिश्ता टूट गया है, | ||
तो मौन हो जाओ । | तो मौन हो जाओ । | ||
+ | |||
+ | '''पंजाबी से अनुवाद : योजना रावत''' | ||
</poem> | </poem> |
13:52, 13 जुलाई 2024 के समय का अवतरण
जब बोलो तो
ध्यान रखो !
किसी के सम्मुख बोल रहे हो ।
ग़ैरहाज़िरों को भी हाज़िर समझो ।
याद रखो !
मरे और बिछड़े हुए भी
दूर कहीं सुनते हैं हमें ।
दूर कहीं सुनते हैं वे भी
जो बनेंगे हमारे वारिस ।
जब बोलो
तो याद रखो !
यह सब किसी गुप्त ग्रन्थ में लिखा होगा
जब बोलो
तो केवल कण्ठ से ही न बोलो
दिल से बोलो ।
और जब लगे
कि होंठों से हृदय का रिश्ता टूट गया है,
तो मौन हो जाओ ।
पंजाबी से अनुवाद : योजना रावत