भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मैं एक आरामकुर्सी में बैठा हुआ था / तादेयुश रोज़ेविच" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तादेयुश रोज़ेविच |संग्रह= }} <Poem> मैं एक आरामकुर्स...) |
|||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
कोई अपरिचित जीव बंद हो गया मेरे भीतर | कोई अपरिचित जीव बंद हो गया मेरे भीतर | ||
उसकी चोटों में कुछ ऎसा अशोभनीय था | उसकी चोटों में कुछ ऎसा अशोभनीय था | ||
− | + | जिसका कोई रिश्ता नहीं था | |
मुझ से | मुझ से | ||
मेरे निगूढ़ बुद्धि व्यापार से। | मेरे निगूढ़ बुद्धि व्यापार से। |
19:33, 13 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण
मैं एक आरामकुर्सी में बैठा हुआ था
मैंने पढ़ना बंद कर दिया
अचानक मैंने सुना
अपने दिल को धड़कते हुए
यह इतना अप्रत्याशित था
जैसे कोई अजनबी मेरे भीतर घुस गया हो
और कसी हुई मुट्ठी से मुक्के मार रहा हो
कोई अपरिचित जीव बंद हो गया मेरे भीतर
उसकी चोटों में कुछ ऎसा अशोभनीय था
जिसका कोई रिश्ता नहीं था
मुझ से
मेरे निगूढ़ बुद्धि व्यापार से।
(1979)
अंग्रेज़ी से अनुवाद : सुरेश सलिल