भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक भरी हुई नाव / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह= }} <Poem> ऊँची घासदा...)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:05, 14 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण

ऊँची घासदार ढलानों से
देखता हूँ नीचे

दूर-दूर जंगल
और सोई हुई घाटी

जैसे एक भरी हुई नाव
धीरे-धीरे डूब रही हो।