भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रजातन्त्र था जलसा-घर / दिनेश शुक्ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश शुक्ल |संग्रह= }} <Poem> प्रजातन्त्र था जलसा-घर...)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:13, 27 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण

प्रजातन्त्र था जलसा-घर
संसद थी इसका मछली-घर

पढ़े व्याकरण रोटी का
ये भूखे हर उत्सव पर

कम्प्यूटर में फीड हुए
सपने, मौसम, डर, ईश्वर

वही जाल, दाने, पंछी
वही गुलेलों के पत्थर

न बोलो, न बैठा कागा
महीनों हुए मुंडेरों पर

घायल-लहूलुहान मिले
हर कविता में कुछ अक्षर

बड़े शौक से फिर पहने
पृथ्वी ने दुख के जेवर।