भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जलेगा दिया तो सँवर जाएगा / ज्ञान प्रकाश विवेक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |संग्रह=आंखों में आसमान / ज्ञ...) |
|||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
है शीशा तो गल जाएगा आग में | है शीशा तो गल जाएगा आग में | ||
− | है | + | है सोना तो तप कर निखर जाएगा |
गुलेलें हैं हर शख़्स के हाथ में | गुलेलें हैं हर शख़्स के हाथ में | ||
− | कि | + | कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा |
तेरे वारदातों के इस शहर में | तेरे वारदातों के इस शहर में |
19:39, 11 जनवरी 2009 के समय का अवतरण
जलेगा दीया तो सँवर जाएगा
लुटा कर उजाले बिखर जाएगा
बयाँ क्या करूँ बुलबुले का सफ़र
हँसेगा ज़रा और मर जाएगा
है शीशा तो गल जाएगा आग में
है सोना तो तप कर निखर जाएगा
गुलेलें हैं हर शख़्स के हाथ में
कि बचकर परिन्दा किधर जाएगा
तेरे वारदातों के इस शहर में
मेरा गाँव आया तो डर जाएगा
परिन्दा, हवा, धूप या चाँदनी
कोई उस कुएँ में उतर जाएगा
समय का है रथ पारदर्शी बड़ा
पता न चलेगा गुज़र जाएगा
वो रस्ता है तो जाएगा दूर तक
है आँगन तो घर में ठहर जाएगा.