भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"त्रिपथगा-1 / सुधीर मोता" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> निकल स्वर्ग से पृथ्वी पर नीचे प्...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:42, 13 जनवरी 2009 के समय का अवतरण
निकल स्वर्ग से
पृथ्वी पर नीचे
प्रवाहमयी
जाना पताल
तीन तलों का
घर जिसका
घर भी ऎसा
जिसमें आना
जाना जिससे
पाहुन जैसे
पर रहना जब तक
रहना ऎसे
जैसे रहती
जल में मीन।