भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह पथ-3 / सुधीर मोता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर मोता }} <poem> यह विचार की पगडंडी यह सोचों का लं...)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:59, 13 जनवरी 2009 के समय का अवतरण

यह विचार की पगडंडी
यह सोचों का लंगड़ा रथ
यह घुमाव से लहरदार
नाहक ही होता लम्बा पथ

सहयात्री ये कब से साथ
हर बार मगर ले
रूप नया
कितनी बार करो स्वागत
कितनी बार नया जान
इस स्वांग भरे अनजाने का।