भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फूल / गोरख पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोरख पाण्डेय |संग्रह=जागते रहो सोने वालो / गोरख ...) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
<poem> | <poem> | ||
फूल हैं गोया मिट्टी के दिल हैं | फूल हैं गोया मिट्टी के दिल हैं | ||
− | + | धड़कते हुए | |
बादलों के ग़लीचों पे रंगीन बच्चे | बादलों के ग़लीचों पे रंगीन बच्चे | ||
मचलते हुए | मचलते हुए |
20:07, 16 जनवरी 2009 का अवतरण
फूल हैं गोया मिट्टी के दिल हैं
धड़कते हुए
बादलों के ग़लीचों पे रंगीन बच्चे
मचलते हुए
प्यार के काँपते होंठ हैं
मौत पर खिलखिलाती हुई चम्पई
ज़िन्दगी
जो कभी मात खाए नहीं
और ख़ुश्बू हैं
जिसको कोई बाँध पाये नहीं
ख़ूबसूरत हैं इतने
कि बरबस ही जीने की इच्छा जगा दें
कि दुनिया को और जीने लायक बनाने की
इच्छा जगा दें.