भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"छाता / केशव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=धूप के जल में / केशव }} Category:कविता <poem> न...)
 
 
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
 
               धूप  
 
               धूप  
 
उतनी ही कमज़ोर होगी   
 
उतनी ही कमज़ोर होगी   
</[Poem>
+
</Poem>

17:38, 3 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

नज़र घुमाकर देखो
कोने में
हर पल तत्पर
किसी भी मौसम के लिए
तुम्हारा छाता

यह अलग बात है
पिछले मौसम में
कुछ कम भीगा
धूप की छेनी ने
छीला
पर
     आड़ा
         तिरछा

इस बार
कुछ ज़्यादा आयेगा
आँधी-पानी
धूप निश्चय ही
होगी तीखी

पर छाता
तुम्हारे ऊपर तनने के लिए
हर पल तैयार है
सवाल यह है
कि छाते पर तुम्हारी पकड़
जितनी मज़बूत होगी
आँधी
       पानी
              धूप
उतनी ही कमज़ोर होगी