भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ईश्वर और मनुष्य / केशव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव }} <poem> ...)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
}}
 
}}
 
<poem>
 
<poem>
मन्य्ष्य
+
मनुष्य
 
एक फल
 
एक फल
 
सृष्टि की प्रार्थना का
 
सृष्टि की प्रार्थना का
पंक्ति 22: पंक्ति 22:
 
वरदान
 
वरदान
 
मनुष्य ने उसे  
 
मनुष्य ने उसे  
ईश्वर पर ही आज़ामाया
+
ईश्वर पर ही आज़माया
 
प्राणों की भीख माँगता
 
प्राणों की भीख माँगता
ईश्वर आगी-आगे
+
ईश्वर आगे-आगे
 
मनुष्य पीछे-पीछे दनदनाया
 
मनुष्य पीछे-पीछे दनदनाया
  

07:48, 7 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

मनुष्य
एक फल
सृष्टि की प्रार्थना का
ईश्वर नी की स्वीकार
अपने किसी कमजोर पल में

ईश्वर के हाथ
लम्बे हैं
पर
मनुष्य की भूख से
लम्बे नहीं

ईश्वर ने दिया
वरदान
मनुष्य ने उसे
ईश्वर पर ही आज़माया
प्राणों की भीख माँगता
ईश्वर आगे-आगे
मनुष्य पीछे-पीछे दनदनाया

मनुष्य
एक उधार है
ईश्वर पर सृष्टि की सुबह से
चुके न चुके
शाम तक

ईश्वर की
आदत है मनुष्य
मनुष्य की
आदत है
उस आदत को भुनाना

अपनी ही रचना के सम्मुख
कितना लाचार है ईश्वर
आश्चार्य
कि बेजार नहीं