भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आदमी और देश / केशव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=|संग्रह=धरती होने का सुख / केशव }} <poem> ...)
 
पंक्ति 44: पंक्ति 44:
 
कहाँ है
 
कहाँ है
 
सरहद से आती
 
सरहद से आती
संगीत की नोक से बिंधी आवाज़  
+
संगीन की नोक से बिंधी आवाज़  
 
यहाँ है
 
यहाँ है
 
यहाँ है
 
यहाँ है
 
यहाँ है।
 
यहाँ है।
 
</poem>
 
</poem>

21:01, 7 फ़रवरी 2009 का अवतरण

सरहद के आर-पार
देश होते हैं
आदमी
सरहद पर

आदमी
देश के लिए लड़ता है
आदमी से
देश के लिए
आदमी
बस एक बंदूक होता है

आदमी के कंधे पर होती है
आदमी की आज़ादी
देश के कंधे पर
आदमी का कब्रिस्तान होता है

आदमी
सैनिक हैं
देश की हिफाज़त के लिए
देश कुख़्यात हैं
अदावत के लिए
गोली के सामने
देश नहीं
आदमी होता है
फिर भी
देश बड़ा
आदमी छोटा
होता है

आदमी पूछता है सवाल
भीतर बैठे पहरुए से
देश
कहाँ है
कहाँ है
कहाँ है
सरहद से आती
संगीन की नोक से बिंधी आवाज़
यहाँ है
यहाँ है
यहाँ है।