भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उम्मीदों के भंडार / प्रफुल्ल कुमार परवेज़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रफुल्ल कुमार परवेज़ |संग्रह=संसार की धूप / प्र...)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
[[Category:कविता]]
 
[[Category:कविता]]
<poem>जिन घरों के बच्चे  
+
<poem>
 +
जिन घरों के बच्चे  
 
अक्सर पानी पी कर
 
अक्सर पानी पी कर
भूख कोधता बताते हैं  
+
भूख को धता बताते हैं  
  
 
जिन घरों के बच्चे
 
जिन घरों के बच्चे
पंक्ति 26: पंक्ति 27:
  
 
जिन घरों के बच्चे  
 
जिन घरों के बच्चे  
बचपन के बीचो6 बीच  
+
बचपन के बीचों- बीच  
 
बचपनहीन होते हैं
 
बचपनहीन होते हैं
 
वे घर उम्मीदों के भण्डार हैं  
 
वे घर उम्मीदों के भण्डार हैं  
पंक्ति 32: पंक्ति 33:
 
बेहतर दुनिया के  
 
बेहतर दुनिया के  
 
विश्वस्त आधार हैं
 
विश्वस्त आधार हैं
 
 
 
</poem>
 
</poem>

21:27, 8 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

जिन घरों के बच्चे
अक्सर पानी पी कर
भूख को धता बताते हैं

जिन घरों के बच्चे
ज़िद नहीं करते
भीतर-ही-भीतर मचलते हैं

जिन घरों के बच्चे
बापू की दुर्लभ मुस्कान
माँ की हँसी से
मेलों-खिलौनों की तरह बहलते हैं

रेत के नहीं बनाते घर
हर बरसात के बाद
दरकी दीवारों के लिए
मिट्टी को चिकना बनाते हैं
पाँव के तले
हू-ब-हू महसूस करते हैं धरती

जिन घरों के बच्चे
बचपन के बीचों- बीच
बचपनहीन होते हैं
वे घर उम्मीदों के भण्डार हैं
उन घरों के बच्चे
बेहतर दुनिया के
विश्वस्त आधार हैं