भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या नहीं हो सकता / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 33: पंक्ति 33:
 
असम्भव शब्द नहीं है
 
असम्भव शब्द नहीं है
 
इस देश के शब्दकोष में।
 
इस देश के शब्दकोष में।
 +
</poem>

02:30, 18 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

क्या नहीं हो सकता साहब
कुछ भी असम्भव नहीं
क्या नहीं हो सकता
इस देश में
बैल वाहन हो सकता है
हो सकता है बैल भगवान
सब से असुरक्षित जगह संसद
सब से सुरक्षित है तस्कर की मांद
थाना असुरक्षित
ठिकाना सुरक्षित
संतरी बन सकता है मंतरी
देवता हो सकता है बजंतरी
हो सकता है दूध का पानी
लहू तो पानी है ही
दिखता है संतरा नींबू
लम्बू के लिये
तरबूज है चीकू
      बौने के लिये
क्या नहीं हो सकता
जूता हो सकता है सिर
सिर जूता
डाकू बन सकता है सांसद
सांसद डाकू
क्या नहीं हो सकता साहब
असम्भव शब्द नहीं है
इस देश के शब्दकोष में।