भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जूते/ केदारनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[केदारनाथ सिंह]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:केदारनाथ सिंह]]
+
|रचनाकार=केदारनाथ सिंह
 
+
|संग्रह=
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
}}
 
+
 
+
 
सभा उठ गई
 
सभा उठ गई
  

13:58, 8 मई 2009 का अवतरण

सभा उठ गई

रह गए जूते

सूने हाल में दो चकित उदास

धूल भरे जूते

मुंह्बाये जूते जिनका वारिस

कोई नहीं था


चौकीदार आया

उसने देखा जूतों को

फिर वह देर तक खड़ा रहा

मुंहबाये जूतों के सामने

सोचता रहा--

कितना अजीब है

कि वक्ता चले गए

और सारी बहस के अंत में

रह गए जूते


उस सूने हाल में

जहां कहने को अब कुछ नहीं था

कितना कुछ कितना कुछ

कह गए जूते


( 'अकाल में सारस' नामक कविता-संग्रह से)