भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हवाले गणितज्ञों के / अभिज्ञात" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिज्ञात }} <poem>तब भी जोड़ो-घटाओ अगर गणित कमज़ोर ह...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:30, 3 जुलाई 2009 का अवतरण
तब भी जोड़ो-घटाओ
अगर गणित कमज़ोर हो
ख़रीद लो सबसे पहले
कलकुलेटर
यह दुनिया
गणितहीन लोगों के लिए नहीं है
गणित का निषेध
आदमी के पक्ष में हैं
और इस पक्ष में सचमुच होना
आदमी का
सबसे संगीन मुहावरा है
लो, गणित के पक्ष में
गढ़े जा रहे हैं
मुहावरे
यह पृथ्वी की विशाल लेखन वही
गणितज्ञों के हवाले हैं।