भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुछ व्यथित-सी / विष्णु विराट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
कुछ चकित-सी
 
कुछ चकित-सी
  
धूम्रवन से लौट आई लाल परियां
+
धूम्रवन से लौट आई  
 +
 
 +
लाल परियां
 +
 
  
 
चक्रवाती जंगलों की आंधियों से
 
चक्रवाती जंगलों की आंधियों से
पंक्ति 21: पंक्ति 24:
  
 
कांपते-से हिरन के दल थरथराए
 
कांपते-से हिरन के दल थरथराए
 
  
 
हार कर सब दाव
 
हार कर सब दाव
पंक्ति 36: पंक्ति 38:
  
 
लाल परियां
 
लाल परियां
 +
  
 
राग से और रंग से मुंह मोड़ती-सी
 
राग से और रंग से मुंह मोड़ती-सी
पंक्ति 46: पंक्ति 49:
  
 
हर लहर में मगरच्छों के बसेरे
 
हर लहर में मगरच्छों के बसेरे
 
  
 
श्लथ हुए कटिबंध
 
श्लथ हुए कटिबंध

00:09, 13 सितम्बर 2006 का अवतरण

कवि: विष्णु विराट

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

कुछ व्यथित-सी

कुछ थकित-सी

कुछ चकित-सी

धूम्रवन से लौट आई

लाल परियां


चक्रवाती जंगलों की आंधियों से

वामतंत्री कुचक्रों की व्याधियों से

व्याघ्रवन में सर-सरोवर ख़ौफ़ खाए

कांपते-से हिरन के दल थरथराए

हार कर सब दाव

सारे स्वप्न अपने

कुछ भ्रमित-सी

कुछ श्रमित-सी

प्रकंपित-सी

उस विजन तक जा न पाई

लाल परियां


राग से और रंग से मुंह मोड़ती-सी

स्वर्ण कमलों के प्रलोभन

छोड़ती-सी

नदी झरने जादुई चक्कर घनेरे

हर लहर में मगरच्छों के बसेरे

श्लथ हुए कटिबंध

भींगी कंचुकी में

कुछ डरी-सी

अधमरी-सी

सिरफिरी-सी

हाल कुछ समझा न पाई

लालपरियां


सांध्यवर्णी शुचि ॠचाएं

गुनगुनाते

व्योम से कुछ स्वर्णकेशी यक्ष आते

रंगपर्वों के निमंत्रण दे रहे हैं

गूंजते नभ तक प्रमादी कहकहे हैं

ऊर्ध्वगामी दृष्टियों के निम्न

स्वारथ

देवतामन/ॠषि पुरातन

सब अपावन

स्वस्तिगायन गा न पाईं

लाल परियां।