भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहली बूंद / ठाकुरप्रसाद सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ठाकुरप्रसाद सिंह |संग्रह=वंशी और मादल / ठाकुरप्...)
(कोई अंतर नहीं)

03:54, 28 जुलाई 2009 का अवतरण

यह बादल की पहली बूंद कि यह वर्षा का पहला चुम्बन
स्मृतियों के शीतल झोकों में झुककर कांप उठा मेरा मन।

बरगद की गंभीर बांहों से बादल आ आंगन पर छाए
झांक रहा जिनसे मटमैला थका चांद पत्तियां हटाए
नीची-ऊंची खपरैलों के पार शांत वन की गलियों में
रह-रह कर लाचार पपीहा थकन घोल देता है उन्मन
यह वर्षा का पहला चुम्बन।

पिछवारे की बंसवारी में फंसा हवा का हलका अंचल
खिंच-खिंच पडते बांस कि रह-रह बज-बज उठते पत्ते चंचल
चरनी पर बांधे बैलों की तडपन बन घण्टियां बज रहीं
यह ऊमस से भरी रात यह हांफ रहा छोटा-सा आंगन
यह वर्षा का पहला चुम्बन।

इसी समय चीरता तमस की लहरें छाया धुंधला कुहरा,
यह वर्षा का प्रथम स्वप्न धंस गया थकन में मन की, गहरा
गहन घनों की भरी भीड मन में खुल गए मृदंगों के स्वर
एक रूपहली बूंद छा गई बन मन पर सतरंगा स्पन्दन
यह वर्षा का पहला चुम्बन।