भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मत पूछिए क्यों पाँव में रफ़्तार नहीं है / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह= }} <Poem> मत पछिए क्यों पाँव में ...)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
<Poem>
 
<Poem>
मत पछिए क्यों पाँव में रफ्तार नहीं है।
+
मत पूछिए क्यों पाँव में रफ्तार नहीं है।
 
यह कारवाँ मज़िल का तलबग़ार नहीं है॥
 
यह कारवाँ मज़िल का तलबग़ार नहीं है॥
  

17:19, 14 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

मत पूछिए क्यों पाँव में रफ्तार नहीं है।
यह कारवाँ मज़िल का तलबग़ार नहीं है॥

जेबों में नहीं, सिर्फ़ गरेबान में झाँको,
यह दर्द का दरबार है बाज़ार नहीं है।

सुर्ख़ी में छपी है, पढ़ो मीनार की लागत,
फुटपाथ की हालत से सरोकार नहीं है।

जो आदमी की साफ़-सही शक्ल दिखा दे,
वो आईना माहौल को दरकार नहीं है।

सब हैं तमाशबीन, लगाए हैं दूरबीन,
घर फूँकने को एक भी तैयार नहीं है।