भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पचास वर्ष होने पर / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=फिर भी कुछ रह जा...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:24, 20 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
वाह-वाह
पचास वर्ष
हाय-हाय
पचास वर्ष
टाँय-टाँय
ठाँय-ठाँय
साँय-साँय
पचास वर्ष
हा-हा
हूँ-हूँ
हीं-हीं
पचास वर्ष
यह नहीं
वह नहीं
क्यों नहीं
पचास वर्ष
अब आया
तब आया
कब आया
पचास वर्ष
यह गया
वह गया
बह गया
पचास वर्ष
लुत्ती-सा चमका
बादल-सा फटा
तम्बू-सा उखड़ा
पत्ते-सा झरा
पचास वर्ष।