भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुझको क्या-क्या नहीं मिला / शंभुनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभुनाथ सिंह }} {{KKCatGeet}} <poem> ::राजा से हाथी घोड़े ::रानी...)
 
पंक्ति 34: पंक्ति 34:
 
::देहरी से चीख़ते सवाल!
 
::देहरी से चीख़ते सवाल!
 
::मुझको क्या-क्या नहीं मिला
 
::मुझको क्या-क्या नहीं मिला
मन मे सब-कुछ रखा संभाल!
+
::मन मे सब-कुछ रखा संभाल!
 
</poem>
 
</poem>

15:28, 22 अगस्त 2009 का अवतरण

राजा से हाथी घोड़े
रानी से सोने के बाल,
मुझको क्या-क्या नहीं मिला
मन ने सब-कुछ रखा संभाल।
चंदा से हिरनों का रथ
सूरज से रेशमी लगाम,
पूरब से उड़नखटोले
पश्चिम से परियाँ गुमनाम।
रातों से चांदी की नाव
दिन से मछुए वाला जाल!
बादल से झरती रुन-झुन
बिजली से उड़ते कंगन,
पुरवा से सन्दली महक
पछुवा से देह की छुवन।
सुबहों से जुड़े हुए हाथ
शामों से हिलती रूमाल!
नभ से अनदेखी ज़ंजीर
धरती से कसते बन्धन,
यौवन से गर्म सलाखें
जीवन से अनमांगा रण।
पुरखों से टूटी तलवार
बरसों से ज़ंग लगी ढाल!
गलियों से मुर्दों की गंध
सड़कों से प्रेत का कुआँ,
घर से दानव का पिंजड़ा
द्वार से मसान का धुआँ!
खिड़की से गूंगे उत्तर
देहरी से चीख़ते सवाल!
मुझको क्या-क्या नहीं मिला
मन मे सब-कुछ रखा संभाल!