भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज नयन के बँगले में / माखनलाल चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी | |रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=हिम तरंगिनी / माखनलाल चतुर्वेदी |
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
आज नयन के बँगले में | आज नयन के बँगले में |
01:53, 6 अक्टूबर 2009 का अवतरण
आज नयन के बँगले में
संकेत पाहुने आये री सखि!
जी से उठे
और बेसुधी-
के बन घूमें
युगल-पलक
ले चितवन मीठी,
पथ-पद-चिह्न
चूम, पथ भूले!
दीठ डोरियों पर
माधव को
बार-बार मनुहार थकी मैं
पुतली पर बढ़ता-सा यौवन
ज्वार लुटा न निहार सकी मैं !
दोनों कारागृह पुतली के
सावन की झर लाये री सखि!
आज नयन के बँगले में
संकेत पाहुने आये री सखि !