भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शिनाख़्त / शिवप्रसाद जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवप्रसाद जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> पानी में उस...)
 
छो ("शिनाख़्त / शिवप्रसाद जोशी" सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop])
 
(कोई अंतर नहीं)

09:42, 6 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

पानी में उसकी परछाई नहीं दिखती
आवाज़ में वो झलकता नहीं
यहाँ तक कि कपड़ों में भी नहीं हैं उसके निशान
संगीत में उसे पहचान पाना मुश्किल है
पेंटिंग में उसका कोई रंग नहीं
कविता में लिखकर नहीं आता
फिर भी वो रहता तो है ही

आँख में वो कहीं ठिठका हुआ है
भाषा में कहीं बैठा है छिप कर
विचार में उसका कोहराम है
तब भी एक पत्ता तक नहीं हिलता
कहीं कुछ नहीं टूटता

हवा बहती रहती है
फूल प्रकट होता है
एक स्त्री चलती जाती है चलती जाती है
उसके साथ चला जा रहा है
छूकर निकल जाएगा
या उसी के साथ रहेगा दुख।