भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पाँच शिशु कविताएँ / दीनदयाल शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> '''मुर्गा कुकडू कूँ मु…)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:39, 10 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

मुर्गा

कुकडू कूँ
मुर्गे की बांग
आलस को
खूँटी पर टांग।

तोता

टिऊ-टिऊ
जब तोता बोला
पिंकी ने
पिंजरे को खोला।

मोर

पिकोक-पिकोक
बोला मोर
नहीं करेंगे
कभी भी शोर।

कबूतर

गुटर गूँ जब
करे कबूतर
प्रश्न हमारे
आपके उत्तर।

चिड़िया

चीं-चीं करके
चिड़िया चहकी
वातावरण में
ख़ुशबू महकी।