भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लो समंदर को सफ़ीना कर लिया / कविता किरण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> लो समंदर को सफ़ीन…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:36, 31 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
लो समंदर को सफ़ीना कर लिया,
हमने यूँ आसान जीना कर लिया।
अब नहीं है दूर मंज़िल सोचकर,
साफ़ माथे का पसीना कर लिया।
जीस्त के तपते झुलसते जेठ को,
रो के सावन का महीना कर लिया।
आपने अपना बनाकर हमसफ़र,
एक कंकर को नगीना कर लिया।
हँस के नादानों के पत्थर खा लिए,
घर को ही मक्का-मदीना कर लिया।