भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है / अख़्तर नाज़्मी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अख़्तर नाज़्मी }} Category:ग़ज़ल <poem>सिलसिला ज़ख्म ज़...)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
}}
 
}}
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
[[Category:ग़ज़ल]]
<poem>सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है  
+
<poem>
 +
सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है  
 
ये ज़मी दूर तक हमारी है  
 
ये ज़मी दूर तक हमारी है  
  
पंक्ति 24: पंक्ति 25:
 
रेत के घर तो बेह गए नज़मी  
 
रेत के घर तो बेह गए नज़मी  
 
बारिशों का खुलूस जारी है
 
बारिशों का खुलूस जारी है
 +
</poem>

23:28, 31 अक्टूबर 2009 का अवतरण

सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है
ये ज़मी दूर तक हमारी है

मैं बहुत कम किसी से मिलता हूँ
जिससे यारी है उससे यारी है

हम जिसे जी रहे हैं वो लम्हा
हर गुज़िश्ता सदी पे भारी है

मैं तो अब उससे दूर हूँ शायद
जिस इमारत पे संगबारी है

नाव काग़ज़ की छोड़ दी मैंने
अब समन्दर की ज़िम्मेदारी है

फ़लसफ़ा है हयात का मुश्किल
वैसे मज़मून इख्तियारी है

रेत के घर तो बेह गए नज़मी
बारिशों का खुलूस जारी है