भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्त्री और पुरुष / अमिता प्रजापति" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमिता प्रजापति |संग्रह= }} Category:कविताएँ <Poem> वह संस...)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
वह संस्कृति और परम्पराओं की
 
वह संस्कृति और परम्पराओं की

00:14, 5 नवम्बर 2009 का अवतरण

वह संस्कृति और परम्पराओं की
मोटी-मोटी क़िताबों से
प्रश्न पत्र की तरह निकलते हैं- अकड़ते
तटस्थ, अनिवार्य, सीमा बाँधते
अलग-अलग होते हुए भी एक समान
और तुम उत्तर-पुस्तिका-सी
एक ही प्रश्न को
अलग-अलग तरीकों से हल करतीं
पृष्ठ दर पृष्ठ खुलतीं
फिर भी अपर्याप्त
होतीं अधूरी-सी समाप्त