भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुमार विकल के नाम / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> '''1''' भरे ...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एन गिल
+
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
'''1'''  
 
'''1'''  

23:26, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

1
भरे हुए मेले में
पिता की अंगुली से बंधे हुए
उस बच्चे ने
चुपके से हाथ छुड़ाया
जेब का सिक्का
जादुई बक्से में डाला
और....बाइस्कोप देखते-देखते
मेला हो गया

2

बचपन में
एक बार उसने
माँ से ज़िद की थी
'बाईस्कोप देखूँगा'
निरुपमा दत्त
देखना तो ज़रा...
होगा, यहीं-कहीं
तीजनबाई की नाचती छाया तले
तमाशा देखता कुमार विकल

3
चाम के दाम बारे शहर में
मुहब्बत का रंग तलाशता
एक बालक
दर्पण में झाँकते ही
डर गया
दोस्त ने आते ही कहा_
सुना? विकल मर गया!

4
चम्बा की धूप को
पहाड़ी गाय कहने वाला बच्चा
रूठ कर
सो गया
सपनों में
धूप संग खेलता
परछाई हो गया!