भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"घरौंदे / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
|संग्रह=
+
|संग्रह=तीन डग कविता / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

12:25, 7 नवम्बर 2009 का अवतरण

सागर किनारे
खेलते दो बच्चों ने
मिलकर घरौंदे बनाए
देखते-देखते
लहरों के थपेड़े आए
उनके घर गिराए
और
भागकर सागर में जा छिपे

माना, कि सदैव ऎसा हुआ
तो भी
किसी भी सागर के
किसी भी तट पर
कहीं भी
कभी भी
बच्चों ने खिलौने बनाने बन्द नहीं किए