भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नाई / असद ज़ैदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | {KKGlobal}} | + | {{KKGlobal}} |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=असद ज़ैदी | |रचनाकार=असद ज़ैदी |
19:01, 8 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
एक दिन दाढ़ी बनवाते हुए
मैं उस्तरे के नीचे सो गया
कई बार ऎसा होता है
कि लोग हजामत बनवाते हुए
सो जाते हैं
उस्तरे, कंघे और क़ैंची के नीचे
जैसे पेड़ के नीचे
नाई नींद में भी घुस आया अपने किस्से का छोर संभाले
कहा-- अजी मैं कभी का हो गया होता बरबाद
भला हुआ ताऊ ने हाथ में उस्तरा दे कर
बना दिया जबरन मुझे नाई