भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसे कैसे लोग / कैलाश गौतम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[कैलाश गौतम]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कैलाश गौतम]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कैलाश गौतम
 +
|संग्रह=
 +
}}
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
 
  
 
यह कैसी अनहोनी मालिक यह कैसा संयोग
 
यह कैसी अनहोनी मालिक यह कैसा संयोग

19:04, 17 अप्रैल 2008 का अवतरण

यह कैसी अनहोनी मालिक यह कैसा संयोग

कैसी-कैसी कुर्सी पर हैं कैसे-कैसे लोग।।


जिनको आगे होना था

वे पीछे छूट गए

जितने पानीदार थे शीशे

तड़ से टूट गए

प्रेमचंद से मुक्तिबोध से कहो निराला से

कलम बेचने वाले अब हैं करते छप्पन भोग।।


हँस-हँस कालिख बोने वाले

चाँदी काट रहे

हल की मूँठ पकड़ने वाले

जूठन चाट रहे

जाने वाले जाते-जाते सब कुछ झाड़ गए

भुतहे घर में छोड़ गए हैं सौ-सौ छुतहे रोग।।


धोने वाले हाथ धो रहे

बहती गंगा में

अपने मन का सौदा करते

कर्फ्यू दंगा में

मिनटों में मैदान बनाते हैं आबादी को

लाठी आँसू गैस पुलिस का करते जहाँ प्रयोग।।