भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अयोध्या-1 / सुधीर सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> सुन्दर नदी ह…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:13, 12 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
सुन्दर नदी है सरयू
नदी सदानीरा
सरयू में तैरती हैं नावें
सरयू में तैरती हैं मछलियाँ
सरयू में अभी भी तैरते हैं कच्छप
सरयू में तैरती हैं स्मृतियाँ
सरयू में तैरते हैं सपने
सरयू में फूलों के साथ-साथ इन दिनों
लहरों पर उतराती है उदासी