भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ढँको प्रभु जी / गगन गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} {{KKCatKa…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) छो ("ढँको प्रभु जी / गगन गिल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:06, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
ढँको प्रभु जी
इस
दिल को ढँको
इस दिल में कई
आँधियाँ झूलीं
इस दिल में कई
लपटें फैलीं
भसम गए सब
जीव सलोने
ढँको प्रभु जी
इस वन को
ढँको
इस दिल में कई
शीत शिलाएँ
उफ़ने सोते
मुर्दा मच्छियाँ
दूर-दूर तक
रिस गया लावा
ढँको प्रभु जी
इस दुख को
ढँको
इस दिल में एक
नंगी चाहत
उखड़ी मिट्टी
टूटे नाखून
खुरच ले गई
माया मिट्टी
गटक गई सारी
प्यास जनम की
ढँको
प्रभु जी
इसके
कुएँ को ढको
जल न मिले
तो इसे
मिट्टी से पूरो
ढँकनसकोतो एकनींददियो
लम्बी
नींद दियो