भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल में डूबी हुई / गगन गिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 35: | पंक्ति 35: | ||
::एक काया | ::एक काया | ||
::एक कंजिका | ::एक कंजिका | ||
− | ::अपने | + | ::अपने खोल में मरी |
::जलकन्या | ::जलकन्या | ||
जाने कौन? | जाने कौन? | ||
</poem> | </poem> |
13:23, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण
दिल में
डूबी हुई
एक किश्ती
एक किश्ती
एक तिनका
एक मरा हुआ तैराक
दिल में सोई-सोई
बहे एक
मछली
एक मकड़ी
एक जाल
एक फँसा हुआ घड़ियाल
सिर में
थकी-थकी चले
एक नींद
काली काई
एक आहट
भूली किसी बात की गड़-गड़
कोई धीरे-धीरे
तोड़े दम अपना
एक ज़िद
एक प्यास
एक आस
औलाद एक
कहीं डूबी हुई
काँपे
एक छाया
एक काया
एक कंजिका
अपने खोल में मरी
जलकन्या
जाने कौन?