भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"परिवर्तन / टूटती शृंखलाएँ / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ()
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह= टूटती शृंखलाएँ  / महेन्द्र भटनागर
 
|संग्रह= टूटती शृंखलाएँ  / महेन्द्र भटनागर
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
दुनिया का कण-कण परिवर्तित
 
दुनिया का कण-कण परिवर्तित
 
गूँजा जीवन-संगीत नवल,
 
गूँजा जीवन-संगीत नवल,

14:01, 29 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

दुनिया का कण-कण परिवर्तित
गूँजा जीवन-संगीत नवल,
प्रतिक्षण सुंदरतर निर्मिति हित
है व्यस्त सतत जन-जन का बल !

सदियों का सोया जागा है
युग-मानव नव बन आया है,
जल जाएगा विश्व अशिव सब
यह अनबुझ ज्वाला लाया है !

मिथ्या विश्वासों के शव पर
नव-संस्कृति-ज्वाला रही बिखर,
पिछड़ी सोयी मानवता के
नयनों में नव-आलोक प्रखर !

आँसू, लूट, नाश का निर्मम
रक्तिम, वहशी इतिहास गया,
क्षत-विक्षत जग के आँगन का
होता अब तो निर्माण नया !